– 24 हजार परिवारों ने लगाए 60 हजार पौधे
– बोले एमड़ी सौरभ गुप्ता, राष्ट्र भावना पहले
लखनऊ।
सामाजिक सरोकार और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ लाइफ वन कंपनी ने अपनी दूसरी वर्षगांठ उत्साहपूर्वक मनाई। इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक सौरभ गुप्ता ने लखनऊ में दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटकर खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में बच्चों के बीच मिठाइयां एवं उपहार वितरित किए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
वर्षगांठ समारोह को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए कंपनी ने समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। कंपनी से जुड़े 24 हजार परिवारों ने सामूहिक रूप से 60 हजार पौधे लगाने का संकल्प पूरा किया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ लोगों को हरियाली और स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूक करना रहा। वृक्षारोपण जैसे जनभागीदारी वाले प्रयास पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण माने जाते हैं।
इस अवसर पर एमडी सौरभ गुप्ता ने कहा कि लाइफ वन कंपनी का उद्देश्य केवल व्यवसायिक सफलता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी ईमानदारी से निर्वहन करना है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना और पर्यावरण संरक्षण के लिए जनसहभागिता बढ़ाना कंपनी की सामाजिक सोच का हिस्सा है।
उन्होंने कंपनी से जुड़े सभी सहयोगियों और परिवारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दो वर्षों की इस यात्रा में मिले विश्वास और सहयोग ने कंपनी को नई पहचान दिलाई है। आने वाले समय में भी सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़े अभियान लगातार जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में कंपनी के पदाधिकारी, सहयोगी और बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। सभी ने सेवा, संवेदनशीलता और हरित भविष्य के संकल्प के साथ कंपनी की दूसरी वर्षगांठ को यादगार बनाया।


