43.7 C
Lucknow
Saturday, June 20, 2026

बीएसए पर घूसखोरी का आरोप, दो लाख रुपये लेने के मामले में केस दर्ज

Must read

 

हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अजित सिंह के खिलाफ कथित रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई। मामला ईसीसीई एजुकेटर भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के लिए नामित संस्था के अध्यक्ष ने बीएसए डॉ. अजीत सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की गई थी, जिसमें से दो लाख रुपये रिश्वत के रूप में लेने का आरोप लगाया गया है।

शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि मांग पूरी न होने पर संस्था को ब्लैकलिस्ट करने की धमकी दी गई। आरोपों के आधार पर संबंधित मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, आरोपों की सत्यता का अंतिम निर्णय जांच पूरी होने और साक्ष्यों के परीक्षण के बाद ही हो सकेगा।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article