38.7 C
Lucknow
Saturday, June 20, 2026

सांप से खेलना पड़ा भारी, करैत के डसने से फार्महाउस मालिक की मौत

Must read

 

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के राजेंद्रनगर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहरीले करैत सांप के डसने से एक फार्महाउस मालिक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सांप को पकड़ने के बाद वह उससे खेल रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार, फार्महाउस में एक जहरीला करैत सांप निकल आया था। फार्महाउस मालिक नवाब ने सांप को पकड़ लिया और उसे हाथ में लेकर इधर-उधर घुमाने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस दौरान वह सांप के साथ खेलता रहा, तभी अचानक करैत ने उसके हाथ में डस लिया।

सांप के काटने के बाद नवाब की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन और स्थानीय लोग उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया। हालांकि जहरीले करैत के जहर का असर इतना तेज था कि उपचार के दौरान करीब तीन घंटे के भीतर उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। विशेषज्ञों का कहना है कि करैत भारत के सबसे विषैले सांपों में गिना जाता है और इसके काटने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लेना बेहद जरूरी होता है। थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article