42.6 C
Lucknow
Sunday, June 21, 2026

औद्योगिक कॉरिडोर के लिए 1100 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की तैयारी तेज

Must read

 

कायमगंज। शमसाबाद क्षेत्र में प्रस्तावित औद्योगिक कॉरिडोर परियोजना को लेकर प्रशासन ने भूमि खरीद की प्रक्रिया तेज कर दी है। परियोजना के लिए चिन्हित 16 गांवों की जमीन के बैनामे कराने हेतु तहसीलदार और नायब तहसीलदार को अधिकृत किया गया है। इससे क्षेत्र में औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के माध्यम से औद्योगिक गलियारा परियोजना के लिए भूमि क्रय की प्रक्रिया शुरू की गई है। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार किसानों की सहमति से भूमि एवं उस पर स्थित परिसंपत्तियों के विक्रय पत्र यूपीडा के पक्ष में निष्पादित कराए जाएंगे। इसके लिए तहसीलदार कायमगंज हर्षित सिंह और नायब तहसीलदार अनवर हुसैन को नामित किया गया है।

तहसीलदार हर्षित सिंह ने बताया कि परियोजना के लिए करीब 1100 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जाएगी। इसके तहत असगरपुर, शाहपुर दासू, बछलईया, कैयरखेड़ा, नगला नान, बैरमपुर, इस्माईलपुर, चिलसरा, सादिकपुर, रोशनाबाद, भटपुरा, कासिमपुर सानी, अमलैया आशानंद, दुगरी, मिल्क सुल्तान और कलुआपुर सानी गांवों की भूमि चिन्हित की गई है।

प्रशासनिक स्तर पर भूमि खरीद की प्रक्रिया शुरू होने के बाद प्रभावित गांवों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि औद्योगिक कॉरिडोर के विकसित होने से क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा, नए उद्योग स्थापित होंगे तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की संभावना है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article