42 C
Lucknow
Friday, June 12, 2026

बिजली की आपूर्ति में बाधक बन रहे लोकल फाल्ट, जर्जर बिजली के तार मुख्य कारण

Must read

फर्रुखाबाद। हर रोज जर्जर होती सड़कों के साथ की बिजली के तार भी खस्ताहाल होते जा रहे हैं। बिजली के पोल और भी जान लेवा हो सकते हैं।अगर समय रहते विभाग जागरूक नहीं हुआ तो हादसे होने लगेंगे ऐसी पूरी संभावना है।
बताते चलें कि अब से लगभग डेढ़ दशक पहले बिजली के तार बदले गए थे और शहर भर में बंच केबिल डाली गयीं थी। जिससे उम्मीद बंधी थी कि अब बिजली कुछ चोरी पर नियंत्रण पाया जा सकेगा ।कुछ दिनों तो राहत रही लेकिन वर्तमान में ये वाले बिजली के तार भी खस्ताहाल हो चुके हैं और हादसे को आमंत्रित कर रहे हैं।
नगर में इन जर्जर बिजली के तारों के कारण अक्सर लोकल फाल्ट होते रहते हैं। इन का सुधार करने में काफी समय तक बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाती है जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।खास तौर से शाम के समय बिजली का बार बार आना जाना आम नागरिकों के लिए परेशानी कि सबब बना हुआ है। हर रोज ही होने वाले लोकल फाल्ट बिजली की आपूर्ति में बाधक बन रहे हैं।
उस पर ढाई घंटे की बिजली की कटौती प्रदेश सरकार की ओर से सुनिश्चित की गई है लेकिन लोकल फालतू के चलते यह कटौती रुक-रुक कर काफी हो जाती है विशेष रूप से पेयजल के लिए इससे संकट पैदा होता है क्योंकि इंडिया वर का हैंडपंपों के सहारे चल रही पेयजल व्यवस्था और घरों में लगे पंपों के जरिए आपूर्ति होती है बिजली न होने पर यह पंप नहीं चल पाते और लोगों को पेयजल के संकट का सामना करना पड़ता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article