25 C
Lucknow
Saturday, May 30, 2026

जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट से चर्चा तेज

Must read

 

फर्रुखाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उनकी शादी को लेकर दावा किया गया है। फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की जा रही पोस्ट में मोनिका यादव को शुभकामनाएं देते हुए हिमाचल प्रदेश के मेरठ क्षेत्र के जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी के साथ विवाह करने का उल्लेख किया गया है।
वायरल पोस्ट सामने आने के बाद जिले की राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग इस पोस्ट को साझा कर रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि पोस्ट में किए गए दावों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।
राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इस वायरल पोस्ट को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। वहीं कुछ लोग इसे निजी जीवन से जुड़ा विषय बताते हुए पुष्टि होने तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचने की सलाह दे रहे हैं।
गौरतलब है कि मोनिका यादव वर्तमान में फर्रुखाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर हैं और जिले की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाती हैं। ऐसे में उनके संबंध में वायरल हुई पोस्ट चर्चा का विषय बन गई है।
हालांकि मोनिका यादव या उनके परिवार की ओर से इस वायरल दावे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं वायरल पोस्ट की स्वतंत्र रूप से पुष्टि भी नहीं हो सकी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article