36 C
Lucknow
Thursday, May 28, 2026

बुलंदशहर में सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दारोगा समेत 2 की मौत

Must read

बुलंदशहर: बुलंदशहर (Bulandshahr) जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां गुरूवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार (Speeding car) ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि इस हादसे में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के एक दारोगा समेत 2 लोगों की मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

यह पूरा मामला जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र का है। जहां कुड़वाल बनारस गांव में अशोक कुमार एक दुकान से समान लेकर अपनी बाइक में बांध रहे थे। इसी दौरान गुलावठी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि इस हादसे में अशोक और जितेंद्र नाम के व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कार में तोड़फोड़ की और सड़क जाम कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और गुस्साए ग्रामीणों को जैसे तैसे करके शांत कराया। पुलिस ने जाम खुलवाया और कार चालक को अरेस्ट कर लिया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि अशोक कुमार सीआईएसएफ में दारोगा के पद पर तैनात थे और छुट्टी पर घर आए हुए थे। इस घटना से मृतकों के परिवारों में शोक का माहौल है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article