लखनऊ: बसपा (BSP) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीय मुस्लिम समाज के लोगों बकरीद पर्व की बधाई दी है, साथ ही उन्होंने अपने बधाई संदेश में पूरी शान्ति, आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने कहा, जिससे देश-प्रदेश के विकास में किसी भी प्रकार की बाधा न आए और पूरा संसाधन लोगों की भलाई में इस्तेमाल हो।
मायावती ने एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा, ईद अल अज़हा, अर्थात आम बोलचाल की ज़ुबान में बक़रीद पर्व की दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीय मुस्लिम भाई-बहनों व उनके परिवार वालों को दिली मुबारकबाद तथा उनके साथ-साथ समस्त देशवासियों के ख़ुश व ख़ुशहाल ज़िन्दगी की शुभकामनायें।
आगे उन्होंने कहा, सभी पर्व व त्योहार आदि पूरी शान्ति, आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ गुज़रे तो यह देश व जनहित में हमेशा बेहतर, ताकि देश-प्रदेश के विकास व यहाँ के लोगों की तरक़्क़ी पर पूरी ऊर्जा, शक्ति व संसाधन लग सके, जैसाकि बी.एस.पी. की यहां यूपी में रही चारों सरकारों में हमेशा से सभी सरकारों में दुर्लभ रही ’’क़ानून द्वारा क़ानून का राज’’ के तहत पूरी तरह से सर्वसमाज-हितैषी ’सर्वजन हिताय व सर्वजव सुखाय’ की बेहतरीन सरकार रही।


