32 C
Lucknow
Wednesday, May 27, 2026

दहेज उत्पीड़न का आरोप, विवाहिता की हालत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Must read

फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर लगातार उत्पीड़न और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव सबलपुर निवासी 23 वर्षीय अनामिका की शादी करीब चार वर्ष पूर्व जनपद फिरोजाबाद निवासी अमित के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति और परिवार के अन्य लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ आए दिन अभद्र व्यवहार और मारपीट की जाती थी।
पीड़िता ने बताया कि बीते दिनों विवाद बढ़ने पर ससुराल पक्ष ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। किसी तरह वह मायके पहुंची, जहां उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे तत्काल राजेपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
परिजनों का कहना है कि लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के कारण विवाहिता काफी समय से परेशान चल रही थी। महिला की मौसी आरती ने बताया कि अनामिका का दो वर्षीय पुत्र भी है और वह लंबे समय से ससुराल पक्ष के व्यवहार से दुखी थी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article