32 C
Lucknow
Sunday, August 30, 2026

किसान बनेगा उद्योगपति, नई योजनाओं से जुड़कर बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था : राकेश सचान

Must read

 

 

– किक्की के 10वें स्थापना दिवस पर उद्योगपतियों, किसानों और अधिकारियों का जुटान
– कृषि को उद्योग से जोड़ने पर हुआ मंथन
– किसान बनेगा उद्योगपति.. पर गंभीर चर्चा
प्रशांत कटियार
नई दिल्ली। कम्युनिटी इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (किक्की) के 10वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली के स्पीकर हॉल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से उद्योगपति, बड़े किसान, अधिकारी, उद्यमी और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में “किसान बनेगा उद्योगपति” विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुए किसानों को आधुनिक तकनीक, नई योजनाओं और उद्योग आधारित गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने कृषि क्षेत्र में मौजूद संभावनाओं को उद्योग से जोड़ने तथा किसानों को केवल उत्पादक नहीं बल्कि उद्यमी और उद्योगपति बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

किक्की के अध्यक्ष उमेश कुमार ने संस्था के 10 वर्ष के सफर और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसानों को नई योजनाओं, तकनीक और बाजार से जोड़कर उनकी आय तथा रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकते हैं। इसके लिए उद्योग जगत, प्रशासन और किसान समुदाय के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।

समारोह में किक्की के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर सुज़न सचान, माया राम पटेल, रोहिताश वर्मा, संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष अमित वर्मा, मयंक सचान, अनूप सिंह सचान, राज सिंह निरंजन, धीरेन्द्र कुमार, सुनील सिंह पटेल, विकास कुमार, निशिद सिंह, मनोज कुमार सचान और कार्तिक राज का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इसके अलावा पूर्व चेयरमैन उमेश गंगवार, एन.एन. सिन्हा, विवेक गंगवार, रंजीत सिंह, सन इंडिया फार्मेसी की निदेशक माया निरंजन, तेज प्रताप नारायण एवं तेज प्रताप सिंह सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों का भी स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं पूर्व अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिन्हा, डॉ. हीरा लाल तथा नगर विकास विभाग के विशेष सचिव एस.पी. पटेल के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व एक्स जीएम नेवी साकेत सिंह ने भी अपने विचार रखे और कृषि, उद्योग तथा युवाओं के बीच नए अवसर विकसित करने की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अनूप सचान ने किया। आयोजन को सफल बनाने में निकोलस शूज इंडस्ट्री के मालिक कुलदीप कटियार, पूर्व अध्यक्ष भानु प्रताप, उमेश गंगवार सहित किक्की से जुड़े पदाधिकारियों और जिम्मेदार लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रामपुर के मुख्य विकास अधिकारी गुलाबचंद, मुरादाबाद के जॉइंट कमिश्नर इंडस्ट्री योगेश सचान, इंद्रप्रस्थ ऑयल कंपनी के चेयरमैन दिव्यांशु कटियार,सिक्योरीटी कंपनी के मालिक राकेश कटियार,कटियार टाइल्स के निदेशक क्षितिज कटियार सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी, उद्यमी और उद्योग जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि किसान यदि खेती के साथ प्रसंस्करण, पैकेजिंग, भंडारण, विपणन और अन्य कृषि आधारित उद्योगों से जुड़ें तो उनकी आय में बड़ा बदलाव आ सकता है। किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने, वित्तीय संसाधनों तक पहुंच आसान बनाने और उनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई।

किक्की के स्थापना दिवस समारोह ने किसानों और उद्योग जगत के बीच संवाद का एक महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध कराया। विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने कृषि को रोजगार और उद्योग के नए अवसरों से जोड़ने तथा किसानों को “उत्पादक से उद्यमी और उद्यमी से उद्योगपति” बनाने की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प व्यक्त किया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article