38.1 C
Lucknow
Monday, July 13, 2026

बीए छात्रा ने घर में फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Must read

फर्रुखाबाद। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में एक छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घर के कमरे में युवती का शव फंदे पर लटका मिलने से परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला दुईया निवासी 20 वर्षीय अंजलि उर्फ मुस्कान बीए की छात्रा थी। बताया गया है कि बुधवार शाम वह घर के कमरे में गई थी। काफी देर तक बाहर न आने पर पिता ने उसे आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे तो युवती दुपट्टे के सहारे छत के कुंदे से लटकी मिली।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अजब सिंह एवं बजरिया चौकी प्रभारी यतेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिवार और आसपास के लोगों के मुताबिक मुस्कान का परिवार पहले से ही कई परेशानियों से गुजर रहा था। करीब तीन वर्ष पूर्व उसकी मां की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वहीं कुछ समय पहले घर में आग लगने की घटना में उसके पिता गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिसके कारण वह अभी भी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो सके हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार लंबे समय से मानसिक और आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहा था। युवती की मौत के बाद मोहल्ले में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article