सीतापुर: यूपी के सीतापुर (Sitapur) जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां, एक व्यक्ति ने गोली मारकर आत्महत्या (suicide) कर ली है। वह दो वर्ष से बीमार चल रहा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
यह पूरा मामला जिले के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र का है। जहां के राकेश मिश्रा नाम का व्यक्ति पिछले दो सालों से बीमारी से जूझ रहा था। अलग-अलग जगहों में इलाज कराने के बावजूद उसे किसी भी तरह से राहत नहीं मिल रही थी। परिजनों ने बताया कि वर्तमान समय में राजधानी के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त वह चारपाई में लेटा हुआ था। इसी दौरान वह अचानक चारपाई से उठा और कमरे में रखी अपनी लाइसेंसी बंदूक उठाकर बाहर ले आए और पास में रख ली। जिस देख परिजन डर गए। राकेश की पत्नी ने बंदूक हटाने का प्रयास किया लेकिन वो नहीं माना। जिसके बाद वो घर के अन्य लोगों को बुलाने चली गई। इसी दौरान राकेश ने खुद को गोली मार ली और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन जारी है।


