42 C
Lucknow
Tuesday, May 26, 2026

महाकाल मंदिर पहुंचे यूपी के राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति, बोले- दर्शन कर मन को मिली शांति, व्यवस्थाओं की सराहना की

Must read

उज्जैन: उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति (Dharmveer Prajapati) सोमवार को उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Templeपहुंचकर भगवान बाबा महाकाल का दर्शन किया। साथ ही विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति की ओर से मंत्री धर्मवीर प्रजापति का स्वागत एवं सत्कार किया गया।

दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि पहले की तुलना में अब मंदिर की व्यवस्थाएं काफी बेहतर हुई हैं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि महाकाल की कृपा से यहां आने वाले भक्तों को सहज और व्यवस्थित दर्शन मिल रहे हैं।

उन्होंने मंदिर प्रशासन, सुरक्षा व्यवस्था में लगे कर्मचारियों और सेवकों की भी सराहना की। मंत्री प्रजापति ने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिसके लिए पूरी टीम साधुवाद की पात्र है। राज्यमंत्री ने देशभर के श्रद्धालुओं से उज्जैन आकर बाबा महाकाल के दर्शन करने का आग्रह भी किया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article