39 C
Lucknow
Tuesday, May 26, 2026

नाद प्रवाह के तहत शुरू होगी ग्रीष्मकालीन कथक कार्यशाला

Must read

 

उरई, जालौन । उ.प्र. संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ एवं कलाभूमि सांस्कृतिक केंद्र, जालौन के संयुक्त तत्वावधान में “नाद प्रवाह” कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला का शुभारंभ 25 मई से होगा।
कार्यशाला में प्रशिक्षिका डॉ. सुमिति श्रीवास्तव प्रतिभागियों को कथक नृत्य का प्रशिक्षण देंगी। आयोजन 25 मई से 8 जून 2026 तक चलेगा। प्रशिक्षण प्रतिदिन शाम 5:30 बजे से 7 बजे तक दिया जाएगा। कार्यशाला का आयोजन बी टाइप-4, राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई में किया जाएगा। आयोजकों ने कला एवं नृत्य में रुचि रखने वाले लोगों से कार्यशाला में सहभागिता करने की अपील की है। साथ ही सभी को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article