उरई,जालौन । प्रख्यात साहित्यकार, कवि एवं पत्रकार स्व. श्रीकांत वर्मा की 40 वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित काली माता मंदिर परिसर में “श्रीकांत वर्मा स्मारंजलि” कार्यक्रम के तहत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं, साहित्य प्रेमियों और आमजन को प्रसाद वितरण किया गया।
आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन स्व. श्रीकांत वर्मा की साहित्यिक विरासत और राष्ट्रीय चेतना को श्रद्धांजलि देने के साथ समाज सेवा की भावना को समर्पित है। भीषण गर्मी के बीच आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में शिवसेना (एनडीए) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई। आयोजन झांसी मंडल शिवसेना (एनडीए) एवं शिवसेना (एनडीए) जालौन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।आयोजकों ने जनपदवासियों से समाज सेवा से जुड़े ऐसे आयोजनों में भागीदारी निभाने की अपील की। इस अवसर पर झांसी मंडल प्रभारी सत्यम सक्सेना, मंडल उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार, जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार आर्य, नगर अध्यक्ष अरविंद राजपूत, जगदीश कठेरिया, शिव कुमार पाल, मनोज राजपूत, अमन श्रीवास्तव, संजय चौहान, मंगल सिंह, मोहित अटरिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे


