लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। भाजपा केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी सूची में विभिन्न क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं।
जारी सूची के अनुसार लखनऊ स्नातक सीट से अवनीश कुमार सिंह, आगरा स्नातक सीट से डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट से डॉ. हरि सिंह ढिल्लों, लखनऊ शिक्षक सीट से उमेश द्विवेदी तथा मेरठ शिक्षक सीट से श्रीचंद शर्मा को पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी पत्र में इन नामों पर आधिकारिक मुहर लगाई गई है। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद संबंधित क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।


