41 C
Lucknow
Friday, May 22, 2026

जालौन में मां बनी कातिल! पति से हुए झगड़े के बाद मां ने 4 साल की बेटी की गला घोटकर हत्या

Must read

जालौन: जालौन (Jalaun) जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने पति के साथ हुए झगड़े में 4 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या (murderer) कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची की लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मां को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला आटा थाना क्षेत्र के अकबरपुर इटौरा गांव का है, जहां मां ने 4 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के वक्त बच्ची का पिता और उसके भाई दूसरी चारपाई में सो रहे थे। इसी दौरान रात में अचानक लाइट गई और पिता राजकुमार की नींद खुली। नींद खुलने के बाद राजकुमार ने पाया कि बेटी नैना को जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ी थी। बेटी को जमीन पर पड़ा देख पिता की चीख निगल गई, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो पाया कि नैना की मौत हो चुकी थी।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि पति-पत्नी के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से पत्नी विनीता तनाव में चल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। कड़ी पूछताछ में उसने कबूल किया कि सभी के सोने के बाद बच्ची की गला दबाकर हत्या की। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article