41 C
Lucknow
Friday, May 22, 2026

राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा, 10 राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को मतदान

Must read

 

नई दिल्ली
देश की राजनीति में अहम माने जा रहे राज्यसभा चुनावों का चुनाव आयोग ने एलान कर दिया है। आयोग के मुताबिक 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर 18 जून 2026 को मतदान कराया जाएगा। चुनावी तारीखों की घोषणा के साथ ही राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों ने उम्मीदवारों के चयन और राजनीतिक जोड़तोड़ की कवायद तेज कर दी है।

जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, झारखंड, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम शामिल हैं। आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में सबसे ज्यादा चार-चार सीटों पर चुनाव होगा, जबकि मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन सीटों पर मतदान कराया जाएगा। झारखंड में दो और पूर्वोत्तर के चार राज्यों में एक-एक सीट पर चुनाव होना है।

राज्यसभा से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा समेत कई बड़े नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। राजस्थान से राजेंद्र गहलोत, नीरज डांगी और रवनीत सिंह की सीटें भी खाली हो रही हैं, जिससे वहां सियासी सरगर्मी बढ़ गई है।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 1 जून को अधिसूचना जारी होगी। उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 11 जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 18 जून को होगा और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया को लेकर सख्त निर्देश भी जारी किए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदान के दौरान केवल रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उपलब्ध कराया गया विशेष बैंगनी स्केच पेन ही इस्तेमाल होगा। किसी अन्य पेन के उपयोग पर वोट अमान्य माना जा सकता है। निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए विशेष पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article