38 C
Lucknow
Tuesday, May 19, 2026

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर शोक की लहर

Must read

 

देहरादून। भुवन चंद्र खंडूरी के निधन का समाचार सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने उत्तराखंड की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी अपनी सादगी, अनुशासन और साफ-सुथरी छवि के लिए जाने जाते थे। सेना से राजनीति तक का उनका सफर जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जाता रहा।
उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और समर्थकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। शोक संदेश में कहा गया कि “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) श्री भुवन चंद्र खंडूरी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं हैं।”
उनके निधन को उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article