40 C
Lucknow
Saturday, May 16, 2026

लोहिया अस्पताल में खत्म होता दिखा डीएम का खौफ: इमरजेंसी के बाहर बेहोश पड़ा रहा मरीज

Must read

जिला अधिकारी के निरीक्षण हो रहे बेसर, व्यवस्थाएं हो रही बे पटरी
फर्रुखाबाद। जनपद के प्रमुख सरकारी अस्पताल डॉ राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय में व्यवस्थाएं पूरी तरह से बेपटरी नजर आ रही हैं। हालात ऐसे हैं कि जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर का खौफ भी अब अस्पताल प्रशासन पर खत्म होता दिखाई दे रहा है।
शनिवार को इसका ताजा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब एक मरीज आपातकालीन कक्ष के बाहर बेहोश होकर गिर पड़ा। हैरानी की बात यह रही कि इमरजेंसी जैसे संवेदनशील स्थान पर भी कोई कर्मचारी उसकी मदद के लिए तुरंत मौजूद नहीं था। मरीज काफी देर तक जमीन पर पड़ा रहा, लेकिन न तो वार्ड बॉय नजर आया और न ही अन्य स्टाफ।
बताया जा रहा है कि इमरजेंसी के बाहर वार्ड बॉय की ड्यूटी तो लगाई जाती है, लेकिन हकीकत में मौके पर उनकी मौजूदगी सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। जब काफी देर बाद सुरक्षा कर्मियों ने चिकित्सकों को सूचना दी, तब जाकर आनन-फानन में एक वार्ड बॉय को भेजा गया और मरीज को भर्ती कराया गया।
इस घटना ने साफ कर दिया है कि प्रशासनिक सख्ती के बावजूद अस्पताल कर्मियों में लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों का भी असर नहीं दिख रहा, तो आम मरीजों की सुनवाई कैसे होगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article