30 C
Lucknow
Saturday, May 9, 2026

चुनाव आयोग पर बरसीं डिंपल यादव, यूपी में मतगणना लाइव कराने की उठाई मांग

Must read

 

मैनपुरी

समाजवादी पार्टी कार्यालय मैनपुरी मे आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान सपा सांसद डिंपल यादव ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अब चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं रहा है और आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। डिंपल यादव ने पश्चिम बंगाल चुनाव का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि वहां सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर विपक्षी कार्यकर्ताओं को डराया-धमकाया गया और उन्हें घरों से बाहर तक नहीं निकलने दिया गया।

सपा सांसद ने मांग की कि उत्तर प्रदेश में होने वाली मतगणना को पूरी तरह लाइव प्रसारित किया जाए, ताकि जनता पारदर्शिता के साथ पूरी प्रक्रिया देख सके। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल की मतगणना की फुटेज सार्वजनिक की जानी चाहिए। डिंपल यादव ने दावा किया कि भाजपा आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में भी इसी तरह की रणनीति अपनाने की कोशिश करेगी, लेकिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता इसका मजबूती से सामना करने के लिए तैयार हैं।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध और रेप की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जनता परेशान है और सरकार कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम साबित हो रही है।

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, किशनी विधायक बृजेश कठेरिया और पूर्व विधायक राजकुमार यादव समेत कई पार्टी नेता मौजूद रहे। वहीं करहल में डिंपल यादव और क्षेत्रीय विधायक तेज प्रताप सिंह यादव ने जनगणना 2027 के तहत स्वगणना अभियान को लेकर लोगों को जागरूक किया और अधिक से अधिक लोगों से इसमें भागीदारी करने की अपील की।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article