25 C
Lucknow
Monday, May 4, 2026

केरल में भाजपा की दस्तक

Must read

राजधानी तिरुवनंतपुरम की तीनों सीटों पर कब्जा
यूथ इंडिया समाचार
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली। केरल विधानसभा चुनाव 2026 में भले ही सत्ता का ताज कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ के सिर सजा हो, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की राजनीति में एक बड़ा और प्रतीकात्मक उलटफेर कर दिया है।
राजधानी तिरुवनंतपुरम में भाजपा ने तीनों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर सियासी हलकों को चौंका दिया है। यह जीत केवल सीटों की संख्या नहीं, बल्कि केरल जैसे पारंपरिक रूप से गैर-भाजपा राज्य में पार्टी की मजबूत होती पकड़ का संकेत मानी जा रही है।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, तिरुवनंतपुरम में यह जीत कई मायनों में अहम है। राजधानी की सीटों पर कब्जा किसी भी पार्टी के लिए सत्ता से ज्यादा प्रभाव और संदेश की राजनीति को दर्शाता है। भाजपा ने यह साबित किया है कि वह अब केरल की राजनीति में आउटसाइडर नहीं रही।
इससे पहले भी भाजपा ने तिरुवनंतपुरम मेयर चुनाव जीतकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी, लेकिन अब विधानसभा की तीनों सीटों पर जीत ने पार्टी के लिए नई संभावनाओं के दरवाजे खोल दिए हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article