25 C
Lucknow
Monday, May 4, 2026

प्रधानमंत्री मोदी बोले धन्यवाद जनादेश

Must read

यूथ इंडिया समाचार
नई दिल्ली। चुनावी नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं और देशवासियों को संबोधित करते हुए जनादेश के लिए आभार व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जीत केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि देश की जनता का विश्वास है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व पर मुहर लगाई है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं के योगदान को भी सराहा और कहा कि यह परिणाम उनके अथक परिश्रम का नतीजा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इसी समर्पण के साथ जनता की सेवा करते रहें।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का लक्ष्य सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर आगे बढ़ते हुए देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।
भाजपा मुख्यालय पर इस दौरान जश्न का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और जीत का उत्साह साफ नजर आया। प्रधानमंत्री के संबोधन को आगामी राजनीतिक दिशा के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देने की बात दोहराई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article