41 C
Lucknow
Friday, April 24, 2026

हथियारों के बल पर व्यापारी परिवार को बनाया कैदी

Must read

– सीसीटीवी तक उखाड़ ले गए बदमाश
मथुरा। थाना सुरीर क्षेत्र के एक कस्बे में आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने देर रात व्यापारी के घर धावा बोल दिया और पूरे परिवार को बंधक बनाकर करीब 30 लाख रुपये की लूट को अंजाम देकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार बदमाश हथियारों से लैस होकर घर में घुसे और व्यापारी समेत परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई, जिसके बाद बदमाशों ने आराम से घर खंगालकर नकदी, जेवर और कीमती सामान समेट लिया। वारदात के दौरान पूरे घर में दहशत का माहौल रहा और परिवार के लोग घंटों तक बंधक बने रहे।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बदमाश जाते-जाते घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी उखाड़कर अपने साथ ले गए, जिससे पुलिस के लिए सुराग जुटाना और चुनौतीपूर्ण हो गया है। यह साफ संकेत देता है कि वारदात को पूरी प्लानिंग और पेशेवर तरीके से अंजाम दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद भारी दहशत का माहौल है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर बदमाशों को इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने की हिम्मत कैसे मिली और क्षेत्र में पुलिस गश्त व सुरक्षा व्यवस्था कितनी प्रभावी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article