41 C
Lucknow
Thursday, April 23, 2026

भीषण सड़क हादसा: 11 लोगों की दर्दनाक मौत

Must read

मिर्जापुर
बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें कुल 11 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा ड्रमडगंज थाना क्षेत्र में मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जहां एक ट्राला, कार और बोलेरो वाहन आपस में टकरा गए।

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश से गिट्टी लादकर आ रहा एक ट्राला अचानक ब्रेक फेल होने के कारण बेकाबू हो गया। तेज रफ्तार में अनियंत्रित ट्राले ने पहले एक स्विफ्ट कार को टक्कर मारी और फिर एक ट्रक से जा भिड़ा, जिससे कई वाहन आपस में फंस गए।

इसी दौरान पीछे से आ रही एक बोलेरो भी ट्राले से टकरा गई। टक्कर के बाद बोलेरो में आग लग गई, जिससे उसमें सवार लोग बाहर नहीं निकल पाए। इस हादसे में बोलेरो में सवार कई लोग मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठे।

मृतकों में एक ही परिवार के सदस्य शामिल हैं, जो मध्य प्रदेश के मैहर से धार्मिक कार्यक्रम के बाद लौट रहे थे। परिवार के सदस्य एक बच्चे के मुंडन संस्कार में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

हादसे में 8 साल के बच्चे और उसकी मां सहित परिवार के कई लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा स्विफ्ट कार चालक और ट्रक क्लीनर की भी जान चली गई। सभी मृतक अलग-अलग रिश्तेदार बताए जा रहे हैं, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और प्रशासन ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article