शाहजहाँपुर:-तहसील समाधान दिवस के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतना खुटार थानाध्यक्ष को भारी पड़ गया। थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह का आईपीएल मैच देखते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
बताया जा रहा है कि समाधान दिवस जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान अधिकारी की यह लापरवाही सामने आने पर मामला गंभीर माना गया। वीडियो वायरल होते ही विभाग में हड़कंप मच गया, जिसके बाद उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की।


