29 C
Lucknow
Wednesday, April 22, 2026

महिला आरक्षण विधेयक पर भाजपा का प्रदर्शन, विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी

Must read

 

–विपक्ष का पुतला दहन कर जताया विरोध

शाहजहांपुर। महिला आरक्षण विधेयक संसद से पारित न होने के विरोध में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से जोरदार प्रदर्शन किया गया। महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता व मेयर अर्चना वर्मा एवं ददरौल विधायक अरविंद सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ता खिरनीबाग चौराहे पर एकत्र हुए, जहां उन्होंने विपक्ष पर महिला सशक्तिकरण में बाधा डालने का आरोप लगाया। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने विपक्षी पार्टियों का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को बराबरी का अधिकार देने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन विपक्ष की नकारात्मक राजनीति के कारण विधेयक पारित नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि पार्टी आगे भी महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी।प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों के समर्थन में भी नारे लगाए,,

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article