अमरावती में लड़कियों के यौन उत्पीड़न और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अयान अहमद के घर पर बुलडोजर चला दिया। पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और जांच के लिए विशेष टीम (SIT) का गठन किया गया है।
जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने प्रेमजाल में फंसाकर कई लड़कियों का शोषण किया और उनके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है।


