28 C
Lucknow
Monday, September 14, 2026

गणेश चतुर्थी पर पीयूष गोयल के घर पहुंचे पीएम मोदी, गणपति बप्पा की उतारी आरती

Must read

 

नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के दिल्ली स्थित आवास पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की और गणपति बप्पा की आरती उतारकर देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

प्रधानमंत्री ने भगवान गणेश के दर्शन कर विघ्नहर्ता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पीयूष गोयल और उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। गणेश चतुर्थी के अवसर पर देशभर में धार्मिक उत्साह और उमंग का माहौल है। मंदिरों और पूजा पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा कर रहे हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि विघ्नों को दूर करने वाले भगवान गणेश सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह भरें तथा उनके आशीर्वाद से देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

प्रधानमंत्री ने भगवान गणेश की स्तुति में एक भक्ति पद भी साझा किया और ‘गणपति बप्पा मोरया’ का जयघोष किया। उन्होंने भगवान गणेश को भक्तों के सभी विघ्न और दुर्भाग्य दूर करने वाला बताया।

गणेश चतुर्थी को विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। दस दिवसीय यह पर्व गणेश प्रतिमा की स्थापना से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन के साथ संपन्न होता है। देश के विभिन्न हिस्सों में घरों और सार्वजनिक पंडालों में गणपति की प्रतिमाएं स्थापित कर श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article