फर्रुखाबाद। डॉ राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए लंबी लाइन में खड़ी एक महिला अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। इस घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला काफी देर से चिकित्सक के कक्ष के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रही थी। अत्यधिक भीड़ और लंबे समय तक खड़े रहने के कारण अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह गिरकर बेहोश हो गई।
घटना होते ही वहां मौजूद अन्य मरीजों और तीमारदारों ने तुरंत महिला को उठाया और होश में लाने का प्रयास किया। कुछ समय बाद महिला को होश आया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
इस दौरान ओपीडी में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पहले से ही भीड़ और अव्यवस्था से जूझ रहे मरीजों में और बेचैनी बढ़ गई।
चिकित्सक के कक्ष के बाहर लाइन में लगी महिला बेहोश, भीड़ और अव्यवस्था के बीच मची अफरा-तफरी


