32 C
Lucknow
Saturday, May 30, 2026

खेत में घास काट रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग ओमवीर सिंह को मारी गई गोली

Must read

नवाबगंज: जनपद के मेरापुर थाना क्षेत्र के नौली गांव में शनिवार सुबह खेत में घास काट रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग ओमवीर सिंह को गोली लग गई। उन्हें पैर में गोली लगी है, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना उस समय हुई जब ओमवीर सिंह गांव के बाहर मक्के के खेत से चारा काट रहे थे। परिजनों के अनुसार, गांव के एक युवक ने रामरहीस के बेटे को निशाना बनाकर गोली चलाई थी, लेकिन वह बच गया और गोली ओमवीर सिंह के पैर में जा लगी। गोली लगने से ओमवीर सिंह घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना मेरापुर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल ओमवीर सिंह को नवाबगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां डॉ. वशिष्ठ कटियार ने उनका प्राथमिक उपचार किया। अस्पताल में ओमवीर सिंह ने बताया, “मैं सुबह मक्का की फसल से घास काटने गया था। युवक ने रामरहीस के लड़के को गोली मारी थी। वह तो बच गया, गोली आकर मेरे लगी।” अस्पताल में मौजूद परिजन रामरहीस ने बताया कि ओमवीर सिंह उनके परिवार के भाई लगते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव का युवक उनके बेटे को गोली मारने आया था, लेकिन उनका बेटा बैठ गया और गोली ओमवीर सिंह को लग गई। परिजनों के अनुसार, यह घटना पुरानी रंजिश का परिणाम है। करीब एक साल से खेत को लेकर विवाद चल रहा है और पहले भी मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। थानाध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि यह एक पुराना विवाद है और पहले से ही मुकदमा चल रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article