32 C
Lucknow
Saturday, May 30, 2026

नवाबगंज थाना क्षेत्र के गाँव मिल्क मौज मुल्ला में विद्युत केबल काटने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने पिता-पुत्र पर हमला

Must read

नवाबगंज
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गाँव मिल्क मौज मुल्ला में विद्युत केबल काटने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। इस हमले में 5 वर्षीय बच्चे की आंख के पास चोट आई है, जबकि पिता भी घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गाँव मिल्क मौज मुल्ला निवासी विमलेश कुमार की विद्युत केबल उनके घर के पास लगे ट्रांसफार्मर से जुड़ी है। आरोप है कि गाँव के ही एक युवक ने प्लास से इस केबल को काट दिया। जब विमलेश कुमार को केबल कटने की जानकारी हुई, तो उन्होंने युवक से इस बारे में बात की। विमलेश कुमार के बात करने पर युवक गाली-गलौज करने लगा और मारपीट पर उतारू हो गया। उसने पत्थर भी चलाए, जिसमें से एक पत्थर विमलेश कुमार के 5 वर्षीय पुत्र सनी की आंख के पास जा लगा। इस मारपीट में विमलेश कुमार और उनका पुत्र सनी दोनों घायल हो गए। घटना के बाद विमलेश कुमार ने थाना पुलिस को युवक के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article