यूथ इंडिया सौरिख कन्नौज
सौरिख। थाना सौरिख पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस के मुताबिक, 29 अगस्त को वादी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अंशुल पुत्र पन्नालाल निवासी ग्राम पुरवानैन घर में घुसकर उसकी भतीजी के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
तहरीर के आधार पर थाना सौरिख में मु0अ0सं0 334/2026, धारा 74/331(2)/351(2) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 30 अगस्त को मढ़पुरा पुल के पास सौरिख-तिर्वा रोड से आरोपी अंशुल को गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह चौधरी, उपनिरीक्षक देवीसहाय वर्मा सहित कांस्टेबल राजेश सिंह, रविपाल और लोकेश पाठक शामिल रहे।


