मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित समारोह में वितरित किए नियुक्ति पत्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से गुरुवार को लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस विभाग में चयनित 470 कुशल खिलाड़ी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के साथ उन्हें पुलिस सेवा में अपनी क्षमता का उपयोग करने का अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने नवनियुक्त अभ्यर्थियों से पूरी निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान चयनित खिलाड़ियों में नियुक्ति पत्र प्राप्त करने को लेकर उत्साह नजर आया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।


