लखनऊ। अलीगंज अग्निकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में छह नामजद अभियुक्तों समेत अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में रामकृष्ण उपाध्याय, वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला, तुषॉक कृष्णा जायसवाल और सुरेश कुमार साहू शामिल हैं। इनके खिलाफ उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है।
गौरतलब है कि हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड में 18 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठे थे। जांच में भवन संचालन, अग्नि सुरक्षा मानकों के उल्लंघन और अन्य अनियमितताओं की पड़ताल की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं, जांच एजेंसियां हादसे के लिए जिम्मेदार अन्य व्यक्तियों और विभागीय लापरवाही की भी जांच कर रही हैं।
अलीगंज अग्निकांड को लेकर प्रदेशभर में आक्रोश है और पीड़ित परिवार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जांच निष्पक्ष होगी और दोषी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।


