34.2 C
Lucknow
Wednesday, July 22, 2026

2020 बैच की पीसीएस श्वेता साहू ने संभाली अमृतपुर तहसील की कमान

Must read

– जनहित और बाढ़ प्रबंधन रहेगा सर्वोच्च एजेंडा

– झांसी से स्थानांतरण के बाद फर्रुखाबाद पहुंचीं नई एसडीएम

अमृतपुर फर्रुखाबाद। उपजिलाधिकारी के रूप में 2020 बैच की पीसीएस अधिकारी श्वेता साहू ने बुधवार अमृतपुर तहसील पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वर्ष 2021 में उपजिलाधिकारी पद पर अपनी प्रशासनिक सेवाओं की शुरुआत करने वाली श्वेता साहू का हाल ही में झांसी से फर्रुखाबाद स्थानांतरण हुआ है।कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसडीएम श्वेता साहू ने तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित प्रशासन देना उनकी प्राथमिकता होगी। राजस्व, कानून-व्यवस्था, जन शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली का मुख्य आधार रहेगा।गंगा किनारे स्थित अमृतपुर तहसील में हर वर्ष बाढ़ एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आती है। इसे देखते हुए नई एसडीएम ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने कहा कि “ग्रामीण किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। प्रशासन 24 घंटे आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए तैयार है। राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।”उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ चौकियों, राहत शिविरों, नावों, चिकित्सा टीमों और आवश्यक संसाधनों की नियमित समीक्षा की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत पहुंचाई जा सके।

साथ ही संवेदनशील गांवों पर विशेष निगरानी रखने और लोगों से लगातार संवाद बनाए रखने के निर्देश भी दिए।नई एसडीएम ने कहा कि तहसील में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाएगा और उसका निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान कराया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article