लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में सोमवार को 10 आईपीएस अधिकारी सेवानिवृत्त हो गए। इनमें डीजी फायर मुथा अशोक जैन, आईपीएस रवि जोसेफ लोक्कू, आईजी सीआईडी अखिलेश कुमार निगम, डीआईजी यूपी-112 शहाब रशीद खान, डीआईजी वाराणसी कमिश्नरेट आलोक प्रियदर्शी, डीआईजी पीएसी मुख्यालय सुनीता सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। इनके अलावा लखनऊ कमिश्नरेट के एसपी कमलेश दीक्षित, ईओडब्ल्यू के एसपी अरविंद मिश्रा, प्रशिक्षण मुख्यालय के एसपी हरि गोविंद और पीएसी 49वीं वाहिनी के एसपी राम नयन सिंह भी सेवानिवृत्त हुए।


