39 C
Lucknow
Thursday, April 16, 2026

रामचंद्र मिशन के स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारियों का डीएम ने किया निरीक्षण

Must read

 

शाहजहांपुर| रामचंद्र मिशन के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 12 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों का जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार 4 फरवरी को निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह और अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एनएचआई के अभियंता को सड़क और डिवाइडर का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही फायर सेफ्टी और विद्युत सुरक्षा की जांच कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया। उन्होंने रामचंद्र मिशन परिसर में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने और आरओ टैंक के पानी की गुणवत्ता जांच सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने सीओ ट्रैफिक को समारोह अवधि के दौरान सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए प्रभावी प्लान तैयार करने को कहा। इसके अलावा अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए गए कि 10 फरवरी से 5 मार्च तक समारोह के दौरान रामचंद्र मिशन में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समस्त व्यवस्थाएं 10 फरवरी तक पूर्ण कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। प्रशासन समारोह को लेकर पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आया।

इसके बाद जिलाधिकारी ने मंडी रोड स्थित अहमदपुर रेती क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त को सड़क किनारे जमा कीचड़ हटवाकर समुचित सफाई कराने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article