43 C
Lucknow
Tuesday, June 23, 2026

ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार पर हनुमान मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Must read

फर्रुखाबाद। ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को क्षेत्र भर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। विभिन्न हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने भगवान हनुमान के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिरों में गूंजते जयकारों और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कमालगंज के खुदागंज स्थित हनुमान मंदिर, बाबा नीम करोली मंदिर, भोलेपुर हनुमान मंदिर तथा बड़े बूढ़े हनुमान मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ कर बजरंगबली की आराधना की। मंदिर परिसरों में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और पूजा-पाठ का क्रम चलता रहा, जिससे श्रद्धा का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भंडारों का भी आयोजन किया गया। कमालगंज के भोजपुर क्षेत्र में श्रद्धालुओं और समाजसेवियों द्वारा पूड़ी, कचौड़ी तथा शरबत का प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में राहगीरों और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भीषण गर्मी के बीच शीतल शरबत वितरण से लोगों को राहत मिली और सेवा भाव की अनूठी मिसाल देखने को मिली।

दिनभर मंदिरों और भंडारा स्थलों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भक्ति, सेवा और समर्पण से सराबोर इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को धार्मिक रंग में रंग दिया तथा बजरंगबली के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article