43 C
Lucknow
Tuesday, June 23, 2026

लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: बिल्डिंग मालिक व संस्थान संचालकों पर एफआईआर , 4 गिरफ्तार

Must read

 

लखनऊ। अलीगंज क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिल्डिंग मालिक और संबंधित संस्थान संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) बबलू कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में अलीगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
जेसीपी बबलू कुमार ने कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है, जिसमें 15 लोगों की जान चली गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बिल्डिंग मालिक एवं संस्थान संचालकों को नामजद किया है।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, भवन निर्माण, अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन और संचालन संबंधी दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि अलीगंज क्षेत्र में हुए इस भीषण अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं, जबकि प्रशासन और पुलिस की टीमें राहत, जांच और जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया में जुटी हुई हैं।
फिलहाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article