41.6 C
Lucknow
Saturday, June 13, 2026

युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: पीएम मोदी

Must read

 

– स्टार्टअप इंडिया से लेकर डिजिटल इंडिया तक की योजनाओं का किया जिक्र
– बोले- युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही सरकार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को देश के भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा है कि केंद्र सरकार उन्हें सशक्त, आत्मनिर्भर और नवाचार के लिए सक्षम बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिए शुरू की गई विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं का उल्लेख किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार युवाओं की मजबूती और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया और अटल इनोवेशन मिशन जैसी पहलें देश के युवाओं को नए अवसर प्रदान कर रही हैं तथा उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार कर रही हैं।
पीएम मोदी ने अपने संदेश में नवाचार, तकनीक और कौशल विकास को भारत के विकास का आधार बताते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनाना है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के कारण भारत दुनिया के प्रमुख स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा है।
प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि तकनीक ने देश के युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता के नए द्वार खोले हैं। वहीं स्किल इंडिया मिशन के माध्यम से लाखों युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article