34.6 C
Lucknow
Saturday, July 25, 2026

सड़क हादसे में घायल एक युवक की मौत, रिपोर्ट दर्ज

Must read

– कानपुर के निजी अस्पताल में चल रह एक युवक का इलाज
गुरसहायगंज, कन्नौज। बाइक सवार दो युवको को मोटर साइकिल चालक ने टक्कर मार दी थी। जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई थे। कानपुर के निजी अस्पताल में दोनों युवकों का उपचार चल रहा है। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम नगला डड्डुअन निवासी सरला देवी पत्नी राजेश कुमार ने दी तहरीर में बताया कि बीती 23 जुलाई को करीब 12.45 बजे उसके पति राजेश कुमार व विवेक अपनी मोटरसाइकिल से बाईपास स्थित ग्राम डुंडवाबुजुर्ग के पास खड़े थे। उसी समय पीछे से आ रही मोटरसाइकिल के चालक ने तेजी व लापरवाही से मोटर साइकिल में टक्कर मार दी थी। जिससे उसके पति व विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए व टक्कर लगने के बाद मोटर साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों व ग्रामीणों की मदद से आनन फानन में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसको तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। तिर्वा से कानपुर के अस्पताल के लिए रिफर किया गया। कानपुर के निजी अस्पताल में दोनों घायलों का इलाज चल रहा था। इलाज़ के दौरान राजेश की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मोटर साइकिल के अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article