36.6 C
Lucknow
Friday, July 3, 2026

पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों से भी मारपीट

Must read

पीड़ित पक्ष ने चार लोगों के विरुद्ध दी तहरीर, पुलिस जांच के बाद कार्रवाई में जुटी

अमृतपुर फर्रुखाबाद: थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम राई में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर धारदार हथियार एवं लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना में बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष ने थाना राजेपुर में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम राई निवासी सुमन देवी पत्नी मुनेश्वर सिंह द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि शुक्रवार सुबह लगभग छह बजे उनका पुत्र श्यामबीर खेत देखने गया था। आरोप है कि गांव के हेमपाल, श्यामा, छोटे पुत्र रामचंद्र तथा अर्पित पुत्र रामनाथ ने पुरानी रंजिश के चलते उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।
शोर सुनकर सुमन देवी तथा उनके भतीजे अशोक कुमार पुत्र हरिनाथ सिंह मौके पर पहुंचे और विवाद शांत कराने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया है कि हेमपाल के हाथ में धारदार बांका था, जिससे हमला किया गया। घटना में परिवार के कई लोगों को चोटें आई हैं।
पीड़ित पक्ष ने थाना राजेपुर पुलिस को लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
समाचार लिखे जाने तक इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज किए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी। पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article