27 C
Lucknow
Friday, May 1, 2026

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, 315 बोर राइफल व कारतूस बरामद

Must read

 

कासगंज

अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटियाली थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 315 बोर की राइफल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देश और क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान की गई।
पुलिस द्वारा शुक्रवार शाम जारी प्रेस नोट के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 को पटियाली थाना क्षेत्र की पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी सूचना के आधार पर ग्राम गौड़ा निवासी अमित कुमार पुत्र राम सिंह को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध 315 बोर की राइफल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जिसे वह बिना किसी वैध लाइसेंस के अपने पास रखे हुए था।
बरामदगी के आधार पर पटियाली थाने में आरोपी अमित कुमार के खिलाफ मु०अ०सं० 100/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
इस गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मून्नालाल, हेड कांस्टेबल अवनीश कुमार और कांस्टेबल राकेश कुमार की टीम ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा और अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जिले में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम रखा जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article