नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल टैंकरों का आवागमन सामान्य होने और आपूर्ति संबंधी चिंताओं में कमी आने के बाद निवेशकों का दबाव कम हुआ है।
WTI क्रूड ऑयल की कीमत में 0.52 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद यह 72.82 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल भी 0.53 प्रतिशत फिसलकर 76.66 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
विशेषज्ञों का मानना है कि मध्य पूर्व में तेल आपूर्ति को लेकर आशंकाएं कम होने से वैश्विक बाजार में राहत का माहौल बना है। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का असर आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के बाजार पर भी देखने को मिल सकता है।


