33 C
Lucknow
Monday, May 11, 2026

मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व दिलाने की मांग तेज, करणी सेना ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

Must read

 

भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर और मेजर सुनील दत्त द्विवेदी को मंत्री बनाने की उठी मांग

फर्रुखाबाद। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जिले को प्रतिनिधित्व न मिलने का मुद्दा लगातार गरमा रहा है। अब करनी सेना ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर फर्रुखाबाद से क्षत्रिय और ब्राह्मण समाज के नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की मांग उठाई है।
करणी सेना के जिला अध्यक्ष डॉ. मोहन सिंह की ओर से भेजे गए पत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया गया है कि भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर और भाजपा नेता मेजर सुनील दत्त द्विवेदी को मंत्रिमंडल में स्थान दिया जाए।
पत्र में कहा गया है कि फर्रुखाबाद की जनता लंबे समय से जिले को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद लगाए बैठी थी, लेकिन हालिया विस्तार में जनपद को जगह न मिलने से समर्थकों में निराशा है। करणी सेना ने दावा किया कि नागेंद्र सिंह राठौर क्षत्रिय समाज के लोकप्रिय चेहरे हैं, जबकि मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ब्राह्मण समाज और भाजपा संगठन में मजबूत पकड़ रखते हैं।
पत्र में मुख्यमंत्री से “जनभावनाओं का सम्मान” करते हुए दोनों नेताओं को मंत्री परिषद में शामिल करने की मांग की गई है। संगठन का कहना है कि इससे फर्रुखाबाद को राजनीतिक मजबूती मिलेगी और जिले की उपेक्षा खत्म होगी।
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद फर्रुखाबाद में लगातार राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जिले के कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों का मानना है कि भाजपा को यहां के जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए प्रतिनिधित्व देना चाहिए था।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए अब जिले में मंत्री पद और राजनीतिक भागीदारी का मुद्दा और तेज हो सकता है। खासकर तब, जब विभिन्न समाज और संगठन खुलकर अपने-अपने नेताओं के समर्थन में सामने आने लगे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article