27 C
Lucknow
Thursday, April 30, 2026

“नारी सम्मान” पर सियासी संग्राम सीएम योगी आदित्यनाथ नें बोला सपा पर हमला

Must read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी ने तापमान बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेसवार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी पर सीधा और तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “सपा के रग-रग में नारी का अपमान है।” इस बयान ने सियासी गलियारों में नई बहस छेड़ दी है।
सीएम योगी ने अपने बयान में कहा कि समाजवादी पार्टी का इतिहास महिलाओं के सम्मान के खिलाफ रहा है और उनकी राजनीति में महिलाओं के लिए कोई सकारात्मक दृष्टिकोण नहीं दिखता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा—“देख सपाई, बिटिया घबराई”, जिसे राजनीतिक तौर पर सीधा हमला माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने सपा के साथ-साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों की छवि लंबे समय से महिला विरोधी रही है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने “नारी सुरक्षा और सम्मान” को प्राथमिकता देते हुए कई योजनाएं लागू की हैं और जमीनी स्तर पर बदलाव लाने का काम किया है।
योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी को अपने पुराने व्यवहार के लिए महिलाओं से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब प्रदेश में महिला सुरक्षा, अपराध और राजनीतिक नैरेटिव को लेकर बहस तेज है।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह बयान सिर्फ एक आरोप नहीं बल्कि आगामी चुनावी रणनीति का हिस्सा भी हो सकता है, जहां महिला वोट बैंक को केंद्र में रखकर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की जा रही है।
इस बयान के बाद सपा की ओर से भी पलटवार की संभावना तेज हो गई है, जिससे आने वाले दिनों में यूपी की राजनीति और अधिक आक्रामक होती नजर आ रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article