26.6 C
Lucknow
Tuesday, August 4, 2026

तेज रफ्तार ट्रक ने कांवड़िया को मारी टक्कर, गंभीर घायल

Must read

 

राजेपुर/फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना क्षेत्र में इटावा-बरेली हाईवे पर मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार कांवड़िया को टक्कर मार दी। हादसा जमापुर चौराहा और चाचूपुर तिराहे के बीच हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

घायल कांवड़िया की पहचान हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम पाली निवासी गौतम सैनी (25) पुत्र विनोद कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही राजेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीआरवी-112 की सहायता से घायल को उपचार के लिए फर्रुखाबाद के जिला डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज जारी है।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराया और जाम नहीं लगने दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर मिलने पर नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article