26.6 C
Lucknow
Tuesday, August 4, 2026

अनियंत्रित तंबाकू से भरा ट्रक पेड़ से टकराया, बड़ा हादसा टला

Must read

 

फर्रुखाबाद। कायमगंज क्षेत्र के अचरा इलाके में मंगलवार सुबह तंबाकू से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ से टकरा गया। हादसा खलवारा गांव के पास सुबह करीब नौ बजे हुआ। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक भी सुरक्षित बच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक अचरा से नवाबगंज की ओर जा रहा था। अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। दुर्घटनास्थल के ठीक सामने बिजली का ट्रांसफॉर्मर लगा था, जो बाल-बाल बच गया। यदि ट्रक ट्रांसफॉर्मर से टकरा जाता या उस समय सड़क किनारे कोई राहगीर अथवा मकान होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में ट्रक क्षतिग्रस्त हुआ है, जबकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article