फर्रुखाबाद। शमसाबाद थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत एक युवक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर की अवैध बंदूक और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार सोमवार को एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देश तथा डीआईजी कानपुर रेंज यमुना प्रसाद के पर्यवेक्षण में शमसाबाद पुलिस क्षेत्र में चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर की अवैध बंदूक और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार युवक की पहचान अवधेश पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी ग्राम भगवानपुर, थाना शमसाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है।
पुलिस का कहना है कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अवैध असलहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
अवैध असलहा समेत युवक गिरफ्तार, 315 बोर की बंदूक और दो कारतूस बरामद


